सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   School building demolished to grab land

Banda News: जमीन कब्जाने को गिराया स्कूल का भवन

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
School building demolished to grab land
फोटो - 26 प्राथमिक विद्यालय का भवन गिराती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी। थानाक्षेत्र के सिंहपुर गांव में सोमवार की रात एक शख्स ने जेसीबी से प्राथमिक विद्यालय के भवन को ध्वस्त करा दिया। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने मंडलायुक्त को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी राजाराम, मनोज सिंह, कमलेश सिंह सहित अन्य ने मंडलायुक्त को सौंपे पत्र में बताया कि गाटा संख्या 676 में सरकारी प्राइमरी विद्यालय बना हुआ था। इसे गांव के रामचंद्र पाल ने सोमवार की रात करीब एक बजे जेसीबी से गिरा दिया। कहा कि वह जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश कर रहा है। बताया कि बगल में आरोपी का मकान बना हुआ है। इसी में वह विद्यालय की जमीन को शामिल करना चाहता है। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed