{"_id":"6a1f2fb2f4170915d403fa27","slug":"six-days-later-there-was-no-electricity-and-people-were-crying-for-water-banda-news-c-212-1-bnd1007-147589-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छह दिन बाद भी नहीं मिली बिजली, पानी के लिए त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छह दिन बाद भी नहीं मिली बिजली, पानी के लिए त्राहि-त्राहि
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 30 पैलानी में बिजली के तारों को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिंदवारी/ जसपुरा/ पैलानी। आंधी-तूफान से चरमराई बिजली व्यवस्था छह दिन बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था सुधारने को कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं, लेकिन इससे लोगों को राहत मिल पाई। तिंदवारी क्षेत्र में आंधी से टूटे बिजली के तारों और पोलों को ठीक करने के कार्य जारी हैं। इसके तहत प्रभावित क्षेत्रों में आंशिक रूप से बिजली बहाल की जा सकी है। लेकिन कुछ हिस्से अभी भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। विद्युत विभाग के अवर अभियंता मोहित सिंह ने बताया कि हालात सामान्य करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।
जसपुरा में गिरे बिजली के पोल और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की मरम्मत पांच दिन बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। इसके चलते क्षेत्र का बड़ा हिस्सा अब भी अंधेरे में है, जबकि पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलसंस्थान परिसर में लगा ट्रांसफार्मर भी खराब है। इसके कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। कई मोहल्लों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। पैलानी क्षेत्र में बीते छह दिनों से टूटे विद्युत पोलों की वजह से संपूर्ण कस्बे की बिजली पानी बंद होने से त्राहि-त्राहि मची है। ग्रामीणों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधार कराने की मांग की है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में बिजली और पानी मिल सके।
विज्ञापन
Trending Videos