सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman attacks former municipal head with slippers

Banda News: महिला का पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पर चप्पल से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Woman attacks former municipal head with slippers
फोटो - 23 कार में बैठे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को चप्पल मारती महिला। स्त्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बांदा। जिले में दलित महिला ने जबरन मकान खाली कराने और उत्पीड़न के विरोध में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू की सरेराह चप्पलों से पिटाई कर दी। यह घटना उस समय हुई जब पूर्व अध्यक्ष अपनी कार से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुक्तिधाम जा रहे थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है।




मंगलवार को शहर के मुक्तिधाम सड़क में यह हंगामा हुआ। पीड़िता गीता वर्मा पद्माकर चौराहा की निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू और उनके साथियों द्वारा लंबे समय से उनका और बेटी का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को जब पूर्व चेयरमैन मोहन साहू अपनी कार से मुक्तिधाम जा रहे थे। तभी गीता देवी ने उनका रास्ता रोका। जैसे ही पूर्व चेयरमैन ने कार का शीशा नीचे किया, महिला ने गुस्से में अपनी चप्पल उतारकर उनके चेहरे पर दो वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। महिला का आरोप है कि पूर्व चेयरमैन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उनके हिस्से पर भी जबरन कब्जा कर लिया और उनका सामान बाहर फेंककर उन्हें और उनकी बेटी को घर से बाहर निकाल दिया।घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में महिला पूर्व चेयरमैन पर चप्पलों से हमला करती दिख रही है। घटना के बाद से जिले की सियासत गरमा गई है और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos




इस घटना को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने इसे सत्ताधारियों की साजिश बताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि महिला ने सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के कहने पर उनके साथ मारपीट की है। साहू के अनुसार महिला गीता देवी के खिलाफ 23 मई को ही न्यायालय के आदेश पर बेदखली की कार्रवाई की गई थी, और वह इस कार्रवाई से पूरी तरह अलग हैं।



उन्होंने विधायक के समर्थक को इस घटना का मुख्य सूत्रधार बताते हुए कहा कि राजनीतिक विद्वेष के चलते महिला को मोहरा बनाकर उन पर हमला कराने की साजिश रची गई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



इस प्रकरण को लेकर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सपा के पीडीए की पोल खुल गई है। वह किसी के साथ नहीं है। सपा नेता मोहन साहू का मकानों में कब्जा करना ही काम है। मेरा इस प्रकरण से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed