{"_id":"6a1f2db4864d4fd5ed0e59da","slug":"woman-files-fir-against-four-men-for-molestation-and-assault-banda-news-c-212-1-bnd1007-147595-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला चार लोगों पर दर्ज कराई छेड़छाड़ व मारपीट की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला चार लोगों पर दर्ज कराई छेड़छाड़ व मारपीट की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने चार लोगों पर छेड़छाड़, मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च को वह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। इस दौरान पड़ोसी युवक केशू उर्फ राज पीछा करते हुए झाड़ियों में छिपकर बैठ गया। उसे देखकर वह वापस लौट आईं। अगले दिन हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान वहां मौजूद केशू और रवीकांत देखकर हंसने लगे तथा आपत्तिजनक टिप्पणी की।
बताया कि जब इस बात की शिकायत अपने परिजनों से की तो वह आरोपियों के घर समझाने गए। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि अजीत, फुल्लू, केशू और रवीकांत ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी लगातार उसके घर के आसपास घूमते रहे और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। वहीं 17 मई 2026 को जब वह घर से बाहर भैंस बांधने गई थी, तब रास्ते में केशू और रवीकांत ने उसे रोककर अभद्र टिप्पणियां कीं और छेड़छाड़ का प्रयास किया।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रामअचल यादव को सौंपी गई है।
Trending Videos