सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Robbery at grocery store revealed, two injured in encounter, five criminals arrested

Barabanki: डकैतों ने किराना व्यापारी के घर से 16 लाख नकद व 80 लाख के जेवर लूटे थे, खुलासा, पांच गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 27 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी के किराना व्यापारी के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डकैती की साजिश बेकरी कारोबारी के बेटे ने रची थी। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि दो मुठभेड़ में घायल हुए हैं।

Barabanki: Robbery at grocery store revealed, two injured in encounter, five criminals arrested
गिरफ्तार किए गए बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

देवा के ग्वारी चौराहे के पास 22 मई की रात किराना कारोबारी आलोक जायसवाल के घर हुई लूट की वारदात डकैती निकली। छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। दो को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जिनके पैर में गोली लगी है। सरगना बुलंदशहर का रोहित जाट अब भी फरार है। उसके हाथ पर महाकाल टैटू बना है जिसे कारोबारी के परिजनों ने देखा था।



22 मई की रात चार बदमाश आलोक के घर के पीछे से लकड़ी का कुंढ़ा तोड़कर के अंदर घुसे और परिवार को असलहों के दम पर बंधक बना कर करीब 16 लाख नकद व 80 लाख के जेवर लूट ले गए थे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को पुलिस लाइन में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार भोर टीपहार जंगल के पास दो बदमाशों के होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इनकी पहचान घुंघटेर के सोढ़ीपुर के सैफ व बहराइच के अलहइयापुर, कैसरगंज के जसीम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र के चांदपुर रुधौली निवासी इस्माइल, प्रतापगढ़ जिले के देवगांव थाना सांगीपुर के बलवंत व बड्डूपुर के नोखेपुरवा गांव निवासी अबरार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस ने 4.64 लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि करीब डेढ़ लाख रुपये सैफ के खाते में फ्रीज कराए गए हैं। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने-चांदी के जेवर, चार तमंचे भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश में सैफ पर लखनऊ, सीतापुर और बाराबंकी में करीब आठ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस्माइल के खिलाफ 16 और जसीम के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में सैफ लखनऊ के गुडंबा में भी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था।

जेल में बना नया गिरोह, शादी तक तय की

सैफ के पिता और चाचा घुंघटेर में बेकरी का कारोबार करते हैं। सैफ आलोक जायसवाल की दुकान पर माल देने जाता था। इसी दौरान उसने घर के रास्ते, कमरों की स्थिति, दिनचर्या की जानकारी जुटा ली थी। जेल में सैफ और इस्माइल की दोस्ती हुई थी। इस्माइल ने अपनी बेटी की शादी भी सैफ से तय कर दी। बाद में दोनों ने बुलंदशहर के अपराधी रोहित जाट से हाथ मिला लिया। रोहित ने नया गैंग का गठन हुआ और वारदात की पटकथा लिखी गई।

चार घर में घुसे, दो करते रहे निगरानी
घटना वाली रात सभी छह बदमाश एक जगह जुटे। बलवंत ने वारदात स्थल से करीब एक किमी पहले पेट्रोल पंप के पास कार रोक दी। बाकी बदमाश पैदल आगे बढ़े। उधर, अबरार ग्वारी चौराहे के पास देर रात तक पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता रहा। जैसे ही रास्ता साफ मिला, सैफ, रोहित जाट, जसीम और इस्माइल घर में घुस गए और वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed