सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Kisan Samman Nidhi Beneficiaries of the Kisan Samman Nidhi scheme must complete E KYC

PM Kisan Samman Nidhi: 'सम्मान निधि' पाने वाले किसान जरूर करा लें ये काम, नहीं तो रुक जाएगी अगली किस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 06 Jun 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं जिले में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले किसानों ने अगर ई-केवाईसी नहीं कराई तो 30 जून तक जरूर करा लें। ऐसा न करने पर सम्मान निधि की अगली किस्त रुक सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Beneficiaries of the Kisan Samman Nidhi scheme must complete E KYC
किसान सम्मान निधि (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे किसानों के लिए  कृषि विभाग ने महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 जून 2026 तक अनिवार्य ई-केवाईसी पूरी नहीं कराने वाले किसानों की आगामी सम्मान निधि की किस्तों का भुगतान रोक दिया जाएगा। ऐसे लाभार्थी स्वतः ही योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिए जाएंगे।

Trending Videos


उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने, फर्जी लाभार्थियों को चिह्नित करने, डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा केवल वास्तविक एवं जीवित किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सभी लाभार्थियों के लिए वार्षिक ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद के सभी पात्र लाभार्थी किसानों की ई-केवाईसी 30 जून 2026 से पहले पूर्ण कराना विभाग की प्राथमिकता है। यदि कोई किसान निर्धारित तिथि तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है तो उसकी आगामी किस्तों का भुगतान स्वतः रुक जाएगा।

विज्ञापन

दो माध्यमों से कर सकते हैं ई-केवाईसी 
कृषि विभाग के अनुसार, किसान अपनी सुविधा के अनुसार दो माध्यमों से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इनमें बायोमेट्रिक ई-केवाईसी किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। पीएम किसान मोबाइल एप के जरिए किसान स्वयं घर बैठे अपने चेहरे के सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अंतिम समय का इंतजार न करें किसान
उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय तत्काल अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि समय रहते प्रक्रिया पूरी करने से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्तें बिना किसी व्यवधान के मिलती रहेंगी। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed