{"_id":"6a2069a1b2ae6f02f6056d5e","slug":"body-pain-due-to-viral-fever-platelets-also-decrease-etah-news-c-163-1-eta1013-151503-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वायरल बुखार से शरीर में दर्द, प्लेटलेट्स भी हो रहीं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वायरल बुखार से शरीर में दर्द, प्लेटलेट्स भी हो रहीं कम
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। मौसम में बदलाव और उमस के बीच वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों की प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 300 से अधिक बुखार पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। सामान्य वार्ड में 40 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में बुधवार को 500 से अधिक मरीज विभिन्न बीमारियों से उपचार के लिए पहुंचे। इनमें करीब 300 बुखार से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर जांच कराई। वायरल बुखार पीड़ित मरीजों की प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू की भी जांच कराई गई, लेकिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
डॉ. सुरेश चंद्रा के मुताबिक मौसम में उतार चढ़ाव होने से तेज बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी, उल्टी और प्लेटलेट्स गिरने जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या अधिक है। कुछ मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही हैं। तीन दिन दवा और आराम से बुखार को ठीक किया जा सकता है। डाक्टरों ने सलाह दी है कि बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं। चिकित्सक की सलाह के बिना दवा न लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। रात में सोते समय मच्छरदानी या लोशन का प्रयोग करें।
विज्ञापन
मरीजों की संख्या 500 के पार
जैथरा। बारिश के बाद मौसम में उमस पैदा होने से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या 500 के पार रही। अस्पताल आने वाले मरीजों में उल्टी-दस्त, खाज-खुजली, चक्कर आना, जी मिचलाने के हैं। डॉ. संजय ने बताया खान-पान का विशेष ध्यान रखें, शरीर को साफ रखें। दिनभर पसीने में रहने पर सोने से पहले स्नान कर शरीर को साफ करें।

Trending Videos