सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The brother of the gang rape accused was rescued from the police after a scuffle.

Farrukhabad News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के भाई को पुलिस से धक्का-मुक्की कर छुड़ाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The brother of the gang rape accused was rescued from the police after a scuffle.
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। दो वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद किशोरी को होटल में ले जाकर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म कर पांच लाख रुपये के जेवर लेने का भी आरोप लगा है। इसके बाद सोमवार सुबह मोहम्मदाबाद क्षेत्र में दबिश देने गई पुलिस ने युवक के भाई को पकड़ा तो महिलाओं ने धक्का-मुक्की कर छुड़ा लिया। पुलिस ने शिकायत के बाद देर शाम तक पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया।


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने रविवार शाम तहरीर दी कि बहन की मौत के बाद से उसकी 16 वर्षीय भांजी उसके साथ रह रही है। वर्ष 2024 में भांजी की इंस्टाग्राम पर मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बलिया नगला निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने बहलाकर भांजी को मिलने के लिए मोहम्मदाबाद बुलाया और एक होटल में ले गया। वहां उसने नगला दलजीत सिंह निवासी दो व नगला विदाहा निवासी एक साथी को फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों युवकों ने भांजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मोबाइल में वीडियो बना लिया था। आरोप लगाया कि युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से अब तक पांच लाख रुपये के कीमती जेवर ले चुके हैं। 26 मई की दोपहर करीब दो बजे बलिया नगला निवासी युवक व उसके साथी ने किशोरी को फोन कर सोने के कुंडल के साथ दानमंडी के पास बुलाया। युवक किशोरी को बाइक से मोहम्मदाबाद ले गए और वहां कुंडल बेच दिए।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद शाम करीब चार बजे एक होटल में ले गए और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट भी की गई। देर शाम युवक बाइक से किशोरी को फर्रुखाबाद स्थित बस स्टैंड छोड़ गए। 27 मई को भांजी ने घर पहुंच घटना के बारे में जानकारी दी।
शिकायत पर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी टीम के साथ बलिया नगला गांव में युवक की तलाश में दबिश देने पहुंची। युवक के न मिलने पर पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उसके भाई को पकड़ लिया और गाड़ी में बिठाने लगी। इतने में महिलाएं एकत्रित हो गई और धक्का-मुक्की कर पुलिस की गाड़ी से युवक को उतारकर भगा दिया। विवाद के बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर सुबह से ही पीड़िता परिजन के साथ थाने में डटी रही।
क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीक हो रहा है। गहनता से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed