सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Car crashes into divider after driver dozes off

Ghazipur News: चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Car crashes into divider after driver dozes off
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के डोडसर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर बुधवार की शाम लखनऊ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बिहार के बक्सर की जुडिशियल मजिस्ट्रेट माता- पिता के साथ सवार थीं। हालांकि हादसे में सभी लोग बाल- बाल बच गए।
Trending Videos

थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के ईटाडीह निवासी कार चालक रविकांत पांडेय ने बताया कि कार बक्सर कोर्ट में तैनात जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रज्ञा मिश्रा अपने माता- पिता के साथ घर गोरखपुर जा रही थीं। झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग रहा कार सवार सभी लोग बाल- बाल बच गए। इसके बाद निजी वाहन से जुडिशियल मजिस्ट्रेट अपने माता- पिता के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed