सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four Arrested with Diesel Engine Pumping Set

Ghazipur News: पंपिंग सेट डीजल इंजन के साथ चार गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four Arrested with Diesel Engine Pumping Set
विज्ञापन
मरदह। थानाक्षेत्र के पीपनार गांव स्थित पोखरे के पास से पुलिस ने मंगलवार की देर रात चोरी हुआ पंपिंग सेट डीजल इंजन और एक तमंचे के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मध्यरात्रि में मुखबिर की सूचना के बाद पीपनार गांव स्थित पोखरे के पास घेराबंदी कर चार पहिया वाहन को रोका गया। वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाशी लेने पर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुआ पंपिंग सेट डीजल इंजन और खजूरगांव गांव निवासी इशांत सिंह के पास से एक तमंचा बरामद किया गया। इसके बाद खजूरगांव निवासी इशांत सिंह, अनूप सिंह व प्रिंस सिंह और पीपनार गांव निवासी प्रेम उर्फ आजाद विश्वकर्मा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ में बताया कि चोरी के बाद इस पंपसेट के डीजल इंजन को बेचने जा रहे है। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed