सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   804 candidates took the GNM entrance exam; attendance stood at 97 percent.

Gonda News: 804 ने दी जीएनएम प्रवेश परीक्षा, 97 फीसदी रही उपस्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
804 candidates took the GNM entrance exam; attendance stood at 97 percent.
विज्ञापन
गोंडा। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित जीएनएम (त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रवेश परीक्षा मंगलवार को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 97 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। कुल 826 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 804 ने परीक्षा दी, जबकि 22 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि श्री गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी केंद्र पर पंजीकृत 426 अभ्यर्थियों में से 420 उपस्थित रहे और छह अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज केंद्र पर 400 में से 384 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा और निगरानी प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत सामने नहीं आई। लखनऊ विश्वविद्यालय से आए प्रो. अनूप कुमार सिंह, डॉ. वीके सिंह एवं डॉ. वंदना भारतीय ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था के इंतजामों को परखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed