सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crisis deepens: 327 transformers overloaded.

Gonda News: बढ़ा संकट, 327 ट्रांसफार्मर ओवरलोड

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Crisis deepens: 327 transformers overloaded.
गोंडा बिजली विभाग की कार्यशाला।
विज्ञापन
गोंडा। भीषण गर्मी के कारण देवीपाटन मंडल में बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। बढ़ती बिजली खपत और क्षमता से अधिक भार के कारण करीब दो हजार ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। इसके चलते ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं बढ़ी हैं। उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में लोग ट्रांसफार्मर बदलवाने और उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।


देवीपाटन जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में लगभग 14.50 लाख उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। ये आपूर्ति करीब 48 हजार ट्रांसफार्मरों के माध्यम से की जा रही है। बिजली विभाग ने निगरानी के लिए 8,041 ट्रांसफार्मरों पर डीटी मीटर लगाए हैं। इनकी रिपोर्ट सीधे डैशबोर्ड पर पहुंचती है। इन आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 327 ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक भार झेल रहे हैं। इनके किसी भी समय फुंकने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ गिरने से दिनभर ठप रही बिजली
वजीरगंज। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर परसिया पिपरी के पास मंगलवार सुबह पीपल का विशालकाय पेड़ सड़क और बिजली के तारों पर गिर गया। इससे 33 हजार केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वजीरगंज उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दिनभर बिजली न मिलने से हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे अचानक पेड़ गिर गया। घटना के बाद सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया। हालांकि सुबह का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर ग्राम प्रशासक श्रीनिवास पांडेय ने जेसीबी मंगवाकर सड़क से पेड़ हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
पेड़ गिरने से विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते नवाबगंज से वजीरगंज के बीच के गांवों समेत पूरे वजीरगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
भीषण गर्मी के बीच दिनभर बिजली न रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ विकास यादव ने बताया कि विद्युत कर्मियों ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर शाम करीब साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल करा दी। (संवाद)

ट्रांसफार्मर फुंकने के आंकड़े
एक अप्रैल से अब तक जिलेवार फुंके ट्रांसफार्मरों के आंकड़े उपलब्ध हैं। गोंडा में वर्ष 2025 में 850 और वर्ष 2026 में 1154 ट्रांसफार्मर फुंके। बलरामपुर में वर्ष 2025 में 344 और वर्ष 2026 में 525 ट्रांसफार्मर फुंके। श्रावस्ती में वर्ष 2025 में 282 और वर्ष 2026 में 318 ट्रांसफार्मर फुंके। बहराइच में वर्ष 2025 में 485 और वर्ष 2026 में 535 ट्रांसफार्मर फुंके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed