{"_id":"6a19d16d5f89df2367033e41","slug":"delivery-should-start-soon-in-the-medical-college-gonda-news-c-100-1-slko1026-159288-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू हों प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू हों प्रसव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 29 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर आयुक्त मीनू राणा और मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वीना सिंह ने अलग-अलग निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने मेडिकल कॉलेज में प्रसव सेवाएं जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर इलाज व सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखी। क्षेत्रीय निदान केंद्र में जांच कराने पहुंचे मरीजों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह, माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वीना सिंह ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष के साथ कोविड भवन और लेबर रूम (एलआर) कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय कार्यप्रणाली, मरीजों को दी जा रही सेवाओं और साफ-सफाई की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने विभाग के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक विद्युत एवं सिविल कार्यों को चिह्नित कर जल्द पूरा कराने की संस्तुति की। स्त्री रोग विभाग के नोडल अधिकारी को जल्द से जल्द प्रसव सेवाएं शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि गर्भवती महिलाओं को राहत मिल सके और उन्हें अन्य जिलों का रुख न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान डॉ. दीक्षा द्विवेदी, डॉ. सुवर्णा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos