सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accumulated filth exposes claims of cleaning drains on paper

Hardoi News: कागजों पर नालों की सफाई के दावों की पोल खोल रही जमा गंदगी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accumulated filth exposes claims of cleaning drains on paper
फोटो-17- बिलग्राम में नगर पालिका के सामने नाले में लगा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बिलग्राम। बरसात से पहले नाला-नालियों की सफाई के कागजी दावों की जमा गंदगी पोल खोल रही है। नगर पालिका के सामने का बड़ा नाला ही सफाई व्यवस्था को सीधी चुनौती दे रहा है। नाला में अपशिष्ट, पालीथीन पटी पड़ी है। इसके अलावा भी अन्य नाले सफाई के इंतजार में है, जबकि पालिका के जिम्मेदारों का दावा कि नालों की सफाई कर दी गई है।
Trending Videos

बरसात आने से पूर्व नालों की सफाई की व्यवस्था है। पालिका में लंबे समय से बरसात में नगर में जलभराव न होने देने के लिए नाला-नालियों की सफाई कराए जाने की व्यवस्था चली आ रही है। सफाई के लिए सरकार की ओर से निर्देश भी जारी किए जाते है कि 15 जून से पूर्व ही नालों की सफाई करा ली जाए। इससे बरसात होने पर मार्गों की सफाई और जलभराव से बचा जा सके। पालिका के जिम्मेदारों ने बताया गया कि नगर में छोटे-बड़े कुल 18 नाला-नालियां हैं, जिनकी सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के प्रमुख नालों में पालिका के सामने से जाने वाला नाला है, जोकि फिलहाल गंदगी से पटा हुआ है। मां शीतला देवी मंदिर से ख्वाजा साहब काजीपुरा मलकंठ तक जाने वाला नाला है, इसके अलावा बाबा मंशानाथ इंटर काॅलेज के पीछे भी एक बड़ा नाला है। अन्य मोहल्लों के नाले-नालियों के अलावा भी नाले हैं। विकास खंड कार्यालय चौराहा पर भी नाला अपशिष्ट, पालीथीन से भरा हुआ है। पालिका का सफाई कार्य देख रहे सुपरवाइजर अनुज शुक्ला का कहना है कि नाला सफाई का कार्य चल रहा है। बरसात से पूर्व नालों की सफाई करने का लक्ष्य है।

फोटो-17- बिलग्राम में नगर पालिका के सामने नाले में लगा कूड़ा। संवाद

फोटो-17- बिलग्राम में नगर पालिका के सामने नाले में लगा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed