सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clerks' blocks changed in the Basic Education Department, but favourites remain unaffected.

Hardoi News: बेसिक शिक्षा विभाग में लिपिकों के ब्लॉक बदले, चहेतों पर आंच नहीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Clerks' blocks changed in the Basic Education Department, but favourites remain unaffected.
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिकों के ब्लाकों में परिवर्तन किया गया है। जारी की गई सूची में अफसरों के चहेते लिपिकों को अभयदान दिया गया है। खास बात यह भी है कि महत्वपूर्ण पटलों पर संविदा कर्मियों और पूर्व में कार्रवाई की जद में आ चुके लिपिकों को तैनात किया गया है।
Trending Videos

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. अजित सिंह ने लिपिकों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, ओम प्रकाश यादव को सांडी और पिहानी से हटाकर हरपालपुर भेजा गया है। हरपालपुर के प्रेम प्रकाश को सांडी, हरियावां के आशीष रावत को अहिरोरी, शाहाबाद के विकास मिश्रा को पिहानी, अहिरोरी के अजय कुमार को हरियावां, सुरसा के अरुण सिंह को शाहाबाद-भरखनी ब्लॉक का कार्य दिया गया है। भरखनी के जैनुल आब्दीन को सुरसा, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात प्रवीण मिश्रा को भरावन ब्लाक का कार्य दिया गया। ब्लाक संडीला के सुभाष सिंह, बावन के मुधरपाल, टडियावां- कोथावां के ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा, कछौना के मित्रसेन, टोडरपुर के अमित कुमार नगर क्षेत्र के संजीव कुमार गुप्ता, मल्लावां- बिलग्राम के एहतिशाम अंसारी, बेंहदर- माधौगंज के सत्येंद्र कुमार सिंह के ब्लॉक में परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संविदाकर्मियों को भी मिले महत्वपूर्ण पटल
बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में स्थाई लिपिक के होने के बावजूद संविदा कर्मियों पर अधिक मेहरबानी है। दो संविदा कर्मी को महत्वपूर्ण पटल की जिम्मेदारी दे दी गई है। वहीं एक विवादित रहे लिपिक को भी कई महत्वपूर्ण पटल की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed