सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DCM truck runs over elderly man crossing the road; villagers stage a road blockade.

Hardoi News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को डीसीएम ने कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
DCM truck runs over elderly man crossing the road; villagers stage a road blockade.
फोटो- 41- राम भजन। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के बघौली प्रतापनगर मार्ग पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को डीसीएम ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे वाहन का पीछा किया और चालक समेत डीसीएम को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

बेनीगंज कोतवाली के जगदीशखेड़ा निवासी रामभजन (50) पिछले करीब 12 वर्षों से परिवार समेत कोतवाली क्षेत्र के ही बसेन स्थित अपनी ससुराल में रहकर खेती करते थे। पुत्र राजकुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई सत्यपाल ने बसेन में ही एक दुकान खोल रखी है। मंगलवार दोपहर पिता रामभजन सत्यपाल की दुकान पर खाना देने गए थे। वहां से पैदल वापस घर लौट रहे थे तभी बघौली की तरफ से प्रतापनगर चौराहे की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग को कुचलकर भागने का प्रयास कर रहे डीसीएम चालक को ग्रामीणों ने घेरकर चालक समेत वाहन को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम से प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर दोनों ओर गाड़ियो की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर बेनीगंज कोतवाल सतीश चंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने के बाद करीब एक घंटे के बाद जाम खुल सका। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। कोतवाल ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



परिवार में कोहराम
रामभजन के परिवार में उनकी पत्नी रामदेवी और चार बेटे राजकुमार, शिवकुमार, अर्पित व कौशल हैं। इस अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो- 41- राम भजन। फाइल फोटो

फोटो- 41- राम भजन। फाइल फोटो

फोटो- 41- राम भजन। फाइल फोटो

फोटो- 41- राम भजन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed