सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Document writers, stamp vendors, and lawyers went on strike and staged a protest.

Hardoi News: दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर और वकील हड़ताल पर रहे, प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Document writers, stamp vendors, and lawyers went on strike and staged a protest.
फोटो-09- रजिस्ट्री कार्यालय में हड़ताल के चलते खाली पड़े दस्तावेज लेखकों के तख्त। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। ई-रजिस्ट्री और निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। विरोध-प्रदर्शन किया और तहसीलों में मार्च निकाला।

तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन वकील, दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर रजिस्ट्री कार्यालय पर एकत्र हुए। बैनामा और दस्तावेज लिखने आदि के काम को ठप रखा। भूमि-भवन के बैनामे नहीं हो सके। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेज लेखकों के तखत खाली पड़े रहे। इस मौके पर रविंद्र श्रीवास्तव, सतेंद्र कुमार, राजीव कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद में मुख्य मार्ग पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सतर्कता से सफल नहीं हो सके। पुलिस ने पुतले को कब्जे ले लिया। विरोध-प्रदर्शन में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमलेश लोधी, महामंत्री बलराम दीक्षित, विजय प्रताप अवस्थी, ज्ञान प्रकाश पाल, अजय यादव, अनिल शुक्ला, हसनैन वारसी, हरिनाम सिंह यादव, विमल पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं संडीला, बिलग्राम और सवायजपुर में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed