{"_id":"6a318a77042d29214d0cf9a3","slug":"monthly-pension-of-271-lakh-elderly-people-and-destitute-women-increased-by-500-hardoi-news-c-213-1-hra1001-151588-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 2.71 लाख बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं की 500 रुपये मासिक पेंशन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 2.71 लाख बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं की 500 रुपये मासिक पेंशन बढ़ी
विज्ञापन
फोटो 51: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पाती का स्क्रीनशाॅट। स्रोत : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं की पेंशन में 500 रुपये महीना की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं निराश्रित महिलाओं को भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से जिले में वृद्धावस्था पेंशन पा रहे 1,69,105 बुजुर्गों और करीब 1,02,388 निराश्रित महिलाओं को अब 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिला करेगी।
मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना में पेंशन पा रहे बुजुर्ग लाभार्थियों और निराश्रित महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन यापन के उद्देश्य से पेंशन राशि में बढ़ोतरी की है। समाज कल्याण विभाग और महिला कल्याण विभाग के माध्यम से भरण-पोषण के लिए अभी तक बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन के आधार पर तीन-तीन माह की पेंशन उनके खातों में भेजी जाती थी। अभी हाल में तीन-तीन माह की पेंशन खातों में भेजी गई है, इसमें तीन-तीन हजार रुपये ही भेजे गए हैं। बताया गया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाए जाने से भरण-पोषण पर महंगाई का असर कुछ कम होगा।
बढ़ी पेंशन राशि का जिले के वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित महिला पेंशन के करीब 2,71,493 लाभार्थियों को जुलाई से लाभ मिलने की उम्मीद है। शासन ने इसी के दृष्टिगत अभी हाल ही में चौथी किस्त की पेंशन राशि जारी की है। जुलाई में मिलने वाली पहली किस्त से 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलने की आस है।
विज्ञापन
-- -
मुख्यमंत्री ने निराश्रित महिलाओं और बुजुर्गों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी की है। इससे बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं अब एक साल में 18,000 रुपये पेंशन मिल जाया करेगी। वहीं भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़े जाने से स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ मिल जाया करेगा। - संजय कुमार निगम, जिला प्रोबेशन अधिकारी