सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Ayush Kidnapping and Murder Case Two absconding brothers each carrying a reward of 15000 arrested

आयुष अपहरण और हत्याकांड: फरार दो इनामी भाई प्रयागराज से गिरफ्तार, 15-15 हजार रुपये का इनाम था घोषित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 12 Jun 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: आयुष अपहरण व हत्याकांड में फरार चल रहे 15-15 हजार रुपये के इनामी दो सगे भाइयों, नौशाद अंसारी और इरशाद अंसारी को मऊ पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है।

Chitrakoot Ayush Kidnapping and Murder Case Two absconding brothers each carrying a reward of 15000 arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

चित्रकूट जिले में कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष अपहरण व हत्याकांड के दो वांछित आरोपियों को मऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर 15,000-15,000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी नौशाद अंसारी और इरशाद अंसारी प्रयागराज से दबोचे गए हैं।


पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भाई हैं और प्रयागराज के निवासी हैं। बरगढ़ के कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष केसरवानी का बीते 22 जनवरी 2026 को अपहरण बरगढ़ से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन





मुठभेड़ में कल्लू की हो गई थी मौत
अपहरणकर्ताओं ने 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती न मिलने पर आयुष (13) की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की विशेष टीमों ने निगरानी और वीडियो फुटेज के आधार पर इरफान अंसारी और कल्लू उर्फ साहिबे इमाम को गिरफ्तार किया था। पुलिस मुठभेड़ में कल्लू की मौत हो गई थी।

घर के पास से दोनों को गिरफ्तार किया
मामले की जांच के दौरान नौशाद अंसारी और इरशाद अंसारी की संलिप्तता सामने आई थी। ये दोनों आफताब आलम के पुत्र हैं। मुखबिर की सूचना पर मऊ पुलिस टीम ने प्रयागराज के करमा बाजार क्षेत्र में दबिश दी। ग्राम उभारी में घेराबंदी कर दोनों भाइयों को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed