सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah confluence of religion and politics in Saifai Shankaracharya cow protection campaign receive SP support

UP: सैफई में धर्म-राजनीति का ‘संगम’, शंकराचार्य की गो-रक्षा मुहिम को मिला सपा का साथ, सरकार पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 06 Jun 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: सैफई में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ-रक्षा का संकल्प दोहराते हुए सरकार पर निशाना साधा। सपा सांसद डिंपल यादव और शिवपाल यादव ने इस मुहिम को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।

Etawah confluence of religion and politics in Saifai Shankaracharya cow protection campaign receive SP support
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, शिवपाल सिंह यादव, डिंपल यादव और अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले के सैफई में ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति और धर्म का अनूठा मिलन देखने को मिला, जहां समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने न केवल शंकराचार्य का अभिनंदन किया, बल्कि गो-रक्षा के उनके संकल्प में अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Trending Videos





शंकराचार्य का सरकार पर तीखा प्रहार
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान छाया रहा। उन्होंने गो-सेवा और गोशालाओं की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए वर्तमान सरकार और प्रशासन पर कड़े प्रहार किए। शंकराचार्य ने कहा कि गाय कोई साधारण पशु नहीं है, उसे माता का दर्जा मिलना ही चाहिए। गो-हत्या एक दंडनीय अपराध होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गो-सेवा यात्रा को रोकने का हर संभव प्रयास
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रशासन उनकी गो-सेवा यात्रा को रोकने का हर संभव प्रयास कर रहा है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को गो-भक्त बताकर सत्ता में आए, उन्हीं के शासनकाल में गो-हत्या को बढ़ावा मिला है।

विज्ञापन

गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी
उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है, तो सबसे पहले गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। गो-माता की रक्षा के बिना हिंदू राष्ट्र का मार्ग कभी प्रशस्त नहीं हो सकता। प्रशासन के असहयोग पर उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी उनका साथ देंगे, तो उन्हें गौ-हत्या रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, जो उनके निहित स्वार्थों (चंदे की राजनीति) के विपरीत है।

डिंपल यादव और शिवपाल यादव ने दिया समर्थन
इस अवसर पर कन्नौज सांसद डिंपल यादव ने अपनी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि हम यादव वंशी हैं और गाय को अपनी माता के समान मानते हैं। उन्होंने शंकराचार्य के मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शंकराचार्य के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी गो-धर्म के लिए जो लड़ाई लड़ रहे हैं, उसमें हम पूरी तरह उनके साथ हैं।

गो-रक्षा यात्रा का उद्देश्य
यह कार्यक्रम पूरी तरह से गो-माता के प्राणों और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए आयोजित किया गया था। शंकराचार्य की यह यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी ताकि जन-जागरूकता फैलाई जा सके। शंकराचार्य ने यह भी महसूस किया कि जनता, विशेषकर युवाओं में वर्तमान सरकार की नीतियों को लेकर गहरा असंतोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed