सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chhattisgarh police, who came to arrest warrantees, were beaten by villagers thinking they were thieves

Kaushambi News : वारंटियों को पकड़ने आई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा, हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jun 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार की बीती रात में छत्तीसगढ़ के देवनगर थाने की पुलिस टीम तीन वांछित अपराधियों आकाश, शिवम और एक अन्य की तलाश में दबिश देने ईचौली गांव गई थी।

Chhattisgarh police, who came to arrest warrantees, were beaten by villagers thinking they were thieves
ग्रामीणों के हमले में घायल छत्तीसगढ़ पुलिस का जवान। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार की बीती रात में छत्तीसगढ़ के देवेंद्र नगर जिला रायपुर थाने की पुलिस टीम तीन वांछित अपराधियों आकाश, शिवम और एक अन्य की तलाश में दबिश देने ईचौली गांव गई थी। सभी पुलिस कर्मियों ने आम कपड़े पहने थे, जिससे ग्रामीण उन्हें पहचान नहीं पाए और चोर समझ बैठे। चोर समझकर की गई इस मारपीट में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ रहे कर्मियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।

Trending Videos


इचौली गांव निवासी शिवम केसरवानी छत्तीसगढ़ में मुकदमे में वांछित है और फरार चल रहा है। शिवम के नाम वारंट जारी है, जिसे पकड़ने के लिए देर रात छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुलिस टीम सिविल ड्रेस में गांव पहुंची थी। बिना वर्दी के शिवम के घर पुलिस पहुंची तो लोग हतप्रभ रह गए और 'चोर-चोर' चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी भागने लगे।  मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में पुलिसकर्मी जगदेव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। चार अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed