{"_id":"6a1ddc83b39f6a2b20037b06","slug":"demand-for-running-passenger-train-till-gorakhpur-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160943-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोरखपुर तक पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोरखपुर तक पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- व्यापार मंडल ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, यात्रियों की सुविधा का दिया हवाला
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के व्यापारियों और यात्रियों ने 55115 पैसेंजर ट्रेन को कप्तानगंज से आगे गोरखपुर तक संचालित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार के नेतृत्व में व्यापारियों ने लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक रितेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि 55115 पैसेंजर ट्रेन सुबह 5:40 बजे थावे से चलकर 7:46 बजे लक्ष्मीगंज और 8:06 बजे कप्तानगंज पहुंचती है। वर्तमान में यह ट्रेन केवल कप्तानगंज तक ही संचालित होती है। इसके चलते गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को वहां ट्रेन बदलनी पड़ती है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से इस ट्रेन को गोरखपुर तक चलाने की मांग की जा रही है। यदि ट्रेन का विस्तार गोरखपुर तक कर दिया जाए तो बिहार और कुशीनगर जिले के हजारों यात्रियों को सीधी यात्रा सुविधा मिल सकेगी। दीपक अग्रवाल, राजवंशी यादव, सुजीत सहाय, अरविंद मद्धेशिया, मनोज अग्रवाल, राजेश कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा आदि ने बताया कि कप्तानगंज में ट्रेन बदलने के कारण विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर तक सीधी ट्रेन सेवा मिलने से यात्रियों की यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी।
विज्ञापन
लोगों ने यह भी कहा कि गोरखपुर स्थित एम्स और अन्य बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही व्यापारियों और आम यात्रियों ने शाम के समय गोरखपुर से वापसी के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन संचालित किए जाने की भी मांग की है।

Trending Videos