{"_id":"6a3188534e232e6aad070905","slug":"386-kg-marijuana-recovered-from-sp-workers-house-son-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-177731-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सपा कार्यकर्ता के घर से 3.86 किलो गांजा बरामद, बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सपा कार्यकर्ता के घर से 3.86 किलो गांजा बरामद, बेटा गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी-स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रमियाबेहड़ (खीरी) । कस्बा सिंगाही में एनसीबी, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सपा कार्यकर्ता एवं व्यापार मंडल सिंगाही के नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता के घर से 3.862 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में उनके बेटे शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), एसएसबी और पुलिस की टीम ने सिंगाही कस्बे में निघासन मार्ग स्थित दुकान और बालकरामपुरवा स्थित मकान पर छापा मारा था। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई कार्रवाई रात 11 बजे तक चली। मंगलवार को सिंगाही पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि एनसीबी के प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र मिश्र, तृतीय वाहिनी एसएसबी डांगा के इंस्पेक्टर मेघराज, पुलिस और एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने वार्ड नंबर तीन निवासी शिवम गुप्ता को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.862 किलोग्राम अवैध गांजा और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ सिंगाही थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शिवम की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। राजीव गुप्ता सपा कार्यकर्ता होने के साथ व्यापार मंडल सिंगाही के नगर अध्यक्ष भी हैं।
-- -- -- -- -- -
हमारे मकान में करीब साढ़े आठ घंटे तक तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। टीम हमारे दो बेटों को अपने साथ ले गई थी। षड्यंत्र के तहत शिवम को जेल भेजा गया है, जबकि छोटे बेटे हर्ष और भांजे आयुष को अभी तक पुलिस ने बैठा रखा है। घर में कोई नहीं था।
-राजीव गुप्ता, नगर अध्यक्ष, व्यापार मंडल सिंगाही