{"_id":"6a207032ac3440bfe10b3743","slug":"accused-of-raping-mentally-ill-teenager-arrested-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-160562-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मानसिक बीमार किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मानसिक बीमार किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औंछा। मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह जसराना-औंछा रोड पर स्थित मोहकमपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। विगत मंगलवार को पीड़ित किशोरी के पिता ने उनकी बेटी के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया था कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से बीमार है। 28 मई को बेटी की तबीयत बिगड़ी तो चिकित्सक को दिखाया, चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि उनकी बेटी करीब पांच माह की गर्भवती है। पिता ने बताया कि 9 फरवरी को उनके दूर के रिश्तेदार 50 वर्षीय आनंद पाल उर्फ छुट्टन ने एक स्थान पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ गलत काम किया। इसके बाद 28 मई को बेटी के साथ फिर से गलत काम किया। तब बेटी की तबीयत खराब हुई इसके बाद जांच कराई तो आरोपी की घिनौनी करतूत सामने आ सकी।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जसराना-औंछा रोड पर स्थित मोहकमपुर पुल के पास से बुधवार सुबह करीब 07:15 बजे आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos