{"_id":"6a207173ffa5f777c20cf50c","slug":"elderly-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-bike-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-160557-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के ईशन नदी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने खेत से लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव बुढर्रा औंछा निवासी बलराम सिंह पुत्र श्रीकृष्ण ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे उनके चाचा राधाकृष्ण पुत्र लाल सिंह अपनी साइकिल से खेतों पर काम निपटाकर लौट रहे थे। जैसे ही वह ईशन नदी पुल के पास पहुंचे तभी जसराना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
दुर्घटना में राधाकृष्ण गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और स्वजन की मदद से उन्हें आनन-फानन बेहतर इलाज के लिए आगरा ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिवार में चीत्कार मच गया है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस मामले में परिजन मृतक के भतीजे की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Trending Videos