सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Jewellery and cash kept for daughter's wedding go missing

Mainpuri News: पुत्री की शादी के लिए रखे आभूषण व नकदी गायब

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash kept for daughter's wedding go missing
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड निवासी विधवा ने अपनी पुत्री की शादी के आभूषण व नकदी को जमीन खोदकर छिपा दिया था। एक सप्ताह पूर्व किसी ने जमीन खोदकर आभूषण व नकदी पार कर दी। बुधवार को थाने पहुंचकर पीड़िता ने अपने पुत्र व पुत्रवधू पर जेवरात व नकदी निकालने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया।
Trending Videos


भानश्री निवासी फर्रुखाबाद रोड ने बताया कि वह शादी विवाह में पूड़ी बेलकर भरण पोषण करती हैं। पुत्री की शादी के लिए एक माह पूर्व दो जोड़ी तोड़िया, दो जोड़ी पायलें, एक जोड़ी सोने के कुंडल व एक जोड़ी सोने के झाले व 50 हजार की नकदी एक डिब्बे में बंद कर घर में गड्ढा खोदकर गाड़ दी थी लेकिन 8 दिन पूर्व किसी ने जमीन खोदकर आभूषण व नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी पूछताछ पर भी न तो पुत्र और न ही पुत्रवधू कुछ बता रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसे शंका है कि उसके पुत्र व पुत्रवधू ने नकदी व आभूषण निकाल लिए हैं। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed