सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   There has been no electricity in Nagla Hulasi for 10 days, villagers staged a protest.

Mainpuri News: नगला हुलासी में 10 दिन से नहीं पहुंची बिजली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
There has been no electricity in Nagla Hulasi for 10 days, villagers staged a protest.
फाेटो 18 गांव नगला हुलासी में खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव नगला हुलासी में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने जब उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द से जल्द फुंका ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ट्रांसफाॅर्मर करीब 10 दिन पहले खराब हो गया था जिसके बाद से पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बंद है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मर न बदले जाने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने के कारण पेयजल, पंखे और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के कारण छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। कई बच्चों की तबीयत भी खराब हो रही है। रात के समय पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहता है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफाॅर्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदर्शन करने वालों में योगेंद्र पाल, आशीष कुमार, सुनील सिंह, बलराम, रविंद्र सिंह, रामकिशन, ओमवती, सावन श्री, बिट्टी देवी, विनीता कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed