सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A spectacular Holi was celebrated in Barsana during the Adhik Maas.

Mathura News: अधिक मास में बरसाना में हुई अद्भुत होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A spectacular Holi was celebrated in Barsana during the Adhik Maas.
श्रीजी मंदिर में आयोजित पारंपरिक होली उत्सव में गुलाल उड़ाते सेवायत 
विज्ञापन
बरसाना। पुरुषोत्तम मास में बरसाना धाम भक्ति का केंद्र बना हुआ है। रविवार को श्रीजी मंदिर में आयोजित पारंपरिक होली उत्सव के दौरान मंदिर परिसर रंग, रस और राधा नाम की गूंज से सराबोर दिखाई दिया। जैसे-जैसे समाज गायन की स्वर लहरियां उठीं, वैसे-वैसे श्रद्धालु भक्ति के रंग में डूबते चले गए।
Trending Videos

श्रीजी मंदिर में आयोजित इस विशेष उत्सव में नंदगांव और बरसाना के गोस्वामी समाज ने पारंपरिक होली के पदों और रसियाओं का गायन किया। ढोल, मंजीरे और मधुर स्वरों के बीच जब होली के पद गूंजे तो मंदिर परिसर उल्लास से भर उठा। मंदिर परिसर में रंग, अबीर और गुलाल की ऐसी छटा बिखरी कि पूरा श्रीजी धाम रंगोत्सव में डूबा दिखाई दिया। भीषण गर्मी के बीच उड़ते गुलाल और बरसते फूलों ने भक्तों को फाल्गुन की लठामार होली का अनुभव करा दिया। श्रद्धालु इस दिव्य दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते दिखाई दिए। करीब दो घंटे तक चले इस उत्सव में मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। संतों के अनुसार पुरुषोत्तम मास में राधा-कृष्ण के उत्सवों में शामिल होने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed