सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two groups clashed over pineapples; five individuals were booked for disturbing the peace.

Meerut News: अनानास को लेकर दो पक्ष भिडे़, पांच का शांतिभंग में चालान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over pineapples; five individuals were booked for disturbing the peace.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। कालंद चुंगी क्षेत्र में अनानास के ठेले पर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से जमकर हाथापाई और लाठी-डंडे चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और विवाद में शामिल कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक युवक अनानास बदलवाने के लिए ठेले पर पहुंचा था। इसी दौरान उसकी ठेला संचालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ठेले पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद युवक वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वापस लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि युवक के दोबारा पहुंचने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सड़क पर हंगामे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने विवाद में शामिल कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की गई। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मिले वीडियो फुटेज की जांच के आधार पर विवाद में शामिल पांच युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed