सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another accused arrested in encounter over shooting at parking operator

Moradabad News: पार्किंग संचालक पर फायरिंग में एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in encounter over shooting at parking operator
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा की पार्किंग के संचालक नरेंद्र सिंह से रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करने वाले एक और बदमाश संगम ठाकुर उर्फ मनीष राघव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि मंगलवार को मुख्य आरोपी शंकर शर्मा को गिरफ्तार किया था।
Trending Videos

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला के न्यू दुर्गा कॉलोनी खुशहालपुर निवासी नरेंद्र सिंह दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में पार्किंग चलाते हैं। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे मझोला के मोहल्ला चिड़िया टोला निवासी शंकर शर्मा अपने साथ 10-12 साथियों के साथ आ गया और उसने धमकी दी कि अगर यहां पार्किंग चलानी है तो रंगदारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे नया मुरादाबाद में शंकर शर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मझोला पुलिस ने मलकद्दा पुल के पास मुठभेड़ में आरोपी संगम ठाकुर उर्फ मनीष राघव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मझोला के ब्रह्मपुरी जयंतीपुर निवासी है। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed