सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   12 census personnel absent from meeting, warning of action

Pilibhit News: बैठक से 12 जनगणना कार्मिक नदारद, कार्रवाई की चेतावनी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
12 census personnel absent from meeting, warning of action
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां कार्यालय में सोमवार को डीपीआरओ रोहित भारती ने जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक कर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनगणना कार्य की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई, जिसमें कई खामियां और लापरवाही सामने आने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई।
Trending Videos

उपस्थिति जांच में सुपरवाइजर राजकुमार व रमेश चंद्र सहित कुल 12 जनगणना कार्मिक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर डीपीआरओ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रगणकों को हाउस मार्किंग व डाटा फीडिंग पूरी शुद्धता से करने तथा कोई भी घर छूटने न देने के निर्देश दिए। वहीं सुपरवाइजरों को मौके पर जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में ईओ एजाज अहमद व जिला कंसल्टेंट हेमेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed