{"_id":"6a1de6a82c2f582c3f08f129","slug":"people-from-another-community-entered-the-house-and-beat-and-vandalized-it-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-160886-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के गांव हिमकनपुर में दूसरे समुदाय के लोगों पर पहले रास्ते में घेरकर मारपीट करने और बाद में घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जबकि घर के बाहर खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
गांव निवासी रानी पत्नी मुन्ने खां ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे उसका बेटा कल्लू और भाई अकरम उर्फ छोटा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही दूसरे समुदाय के करीब सात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ितों ने किसी तरह मौके से भागकर घर पहुंचकर जान बचाई, लेकिन आरोप है कि इसके बाद आरोपी हथियारों और लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुस आए। वहां कल्लू और अकरम के साथ दोबारा मारपीट की गई। घटना में तीनों लोग घायल हो गए।
मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस सतर्क हो गई। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं, सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने भी थाना पहुंचकर पूरे प्रकरण की समीक्षा की। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos