सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP Reshuffles Key Organisational Posts Ahead of Assembly Elections

UP: बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जिला व मंडल स्तर पर नए चेहरों को मिली कमान, चुनाव से पहले बदली रणनीति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jun 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। मायावती की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद रणधीर सिंह बेनीवाल, विजय सिंह और सूरज जाटव को सहारनपुर मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

BSP Reshuffles Key Organisational Posts Ahead of Assembly Elections
मायावती। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बैठक के बाद सहारनपुर मंडल समेत विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और संगठन को सक्रिय बनाने के लिए यह बदलाव किए गए हैं।

Trending Videos


लखनऊ में हुई महत्वपूर्ण बैठक
जानकारी के अनुसार पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में संगठन की स्थिति, आगामी चुनावी रणनीति और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कई जिलों और मंडलों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। घंटों चले मंथन के बाद नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीवाल, विजय और सूरज को मिली अहम जिम्मेदारी
पार्टी ने रणधीर सिंह बेनीवाल को राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी के साथ सहारनपुर मंडल का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया है। वह पहले से हिमाचल प्रदेश और जम्मू क्षेत्र की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा विजय सिंह और सूरज जाटव को भी मुख्य मंडल प्रभारी बनाया गया है। वहीं कुछ नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें जनपद स्तर पर नई भूमिका सौंपी गई है।

चुनावी तैयारियों पर रहेगा फोकस
रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेतृत्व ने अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed