सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board Toppers Honored with Medals

Sambhal News: यूपी बोर्ड के मेधावियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
UP Board Toppers Honored with Medals
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में समारोह आयोजित कर यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को मेडल पहनाकर व 21-21 हजार रुपये की धनराशि का प्रतीकात्मक चेक समेत मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सोमवार को मुख्य अतिथि व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर सम्मान समारोह की शुरुआत की। इसके बाद मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों ने बारी-बारी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। बाद में, पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी व राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रसेन दिवाकर ने बारी-बारी से विचार रखते हुए मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में सीडीओ गोरखनाथ भटट व एडीएम सत्यप्रिय सिंह समेत डीआईओएस सर्वेश कुमार व डीआईओ ब्रजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

----
हाईस्कूल के ये मेधावी सम्मानित
बहजोई। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले हाईस्कूल के मेधावियों में नितेश, अधिश्री कौशिक, कुमारी आंचल, रीतू धनगर, रवि वर्मा, शिवांगी शर्मा, नव्या, भानुप्रताप, प्रज्ञा शर्मा व प्रेरणा रहे।



----

इंटरमीडिएट के ये मेधावी सम्मानित

बहजोई। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट के मेधावियों में अपूर्वा समेत संजीव, खुशी वार्ष्णेय, सागर गुप्ता, हिमांशु कुमार, मोनिका यादव, भुवनेश कुमार, विशाल, कृष्ण, सचिन व कौशल आदि रहे।

----

विद्यार्थी बोले-

----

21 हजार रुपये की धनराशि का प्रतीकात्मक चेक समेत मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर बहुत खुशी हो रही है। इसी तरह पूरी मेहनत व लगन से आगामी सभी परीक्षाओं में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होकर अभिभावकों समेत कॉलेज व जिले का नाम रोशन करेंगे।

प्रज्ञा शर्मा, मेधावी, हाईस्कूल

----

मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर बड़ी खुशी हासिल हुई है। अभिभावकों व गुरुजनों के आशीर्वाद से आगे भी अन्य परीक्षाओं में पूरी मेहनत व लगन के साथ उत्तीर्ण होकर इसी तरह मेडल व प्रशस्ति पत्र आदि हासिल करना है।
मोनिका यादव, मेधावी, इंटरमीडिएट

----

मेडल व प्रशस्तिपत्र पाकर खुशी का ठिकाना नहीं है। इन्हें देखकर एक नई ऊर्जा मिल रही है। ऐसे ही अगली परीक्षाओं को पूरी मेहनत से उत्तीर्ण कर स्थान प्राप्त करते हुए कॉलेज व जिले का नाम रोशन करना है।

भानुप्रताप, मेधावी, हाईस्कूल

----

प्रभारी मंत्री व अन्य अधिकारियों के हाथ से मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर बड़ी खुशी हो रही है। खुशी का यह सिलसिला आगामी परीक्षाओं में भी अच्छे प्रदर्शन के साथ बनाए रखना है।

कौशल, मेधावी, इंटरमीडिएट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed