सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband kicks wife in the stomach over dowry; condition critical.

Shahjahanpur News: दहेज के लिए पत्नी के पेट पर मारी लात, हालत गंभीर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Husband kicks wife in the stomach over dowry; condition critical.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हरदोई के बहरुआ बाजार निवासी शाजिया ने महिला थाने में दस लाख रुपये व कार की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न किए जाने व पेट पर लात मारने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
Trending Videos

दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 जून 2024 को उनका निकाह कांट के मोहल्ला शेरान निवासी गुड्डू के साथ हुआ था। ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में दस लाख रुपये और कार देने से इन्कार करने पर ससुराल के लोग नाराज हो गए और परेशान करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उनके पति ने पेट पर लात मार दी। इलाज भी नहीं कराया। तब उनके भाई ने लखनऊ व शाहजहांपुर में जांच व उपचार कराया। इसमें डेढ़ लाख रुपये खर्च हुआ। डॉक्टर ने ऑपरेशन बताया। इसके बारे में पति को जानकारी दी। बमुश्किल उसने सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन कराया। 15 नवंबर 2025 को फिर दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने गुड्डू समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed