सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JE suspended in cases of unauthorized line shifting.

Shahjahanpur News: बिना अनुमति लाइन शिफ्टिंग के मामलों में जेई निलंबित

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
JE suspended in cases of unauthorized line shifting.
विज्ञापन
किसान नेता ने की थी शिकायत, जेई ने कहा-षड्यंत्र हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। बिना अनुमित लाइन शिफ्टिंग सहित कुछ अन्य मामलों में अनियमितता पर पुवायां विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई दुर्गाप्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।
किसान नेताओं ने 28 मई को जेई की कई शिकायतें की थी। इस पर बरेली क्षेत्र के मुख्य अभियंता (वितरण) ने चार जून को जांच टीम गठित की थी। जांच टीम ने गांव बहेलिया में एक मुर्गी फार्म को बिजली कनेक्शन देने में दूरी कम दिखाने, भंडार केंद्र से एस्टीमेट की सामग्री मिले बिना एक स्मार्ट मीटर लगाने का सीलिंग प्रमाणपत्र का फोटोस्टेट मिलने, पुवायां बंडा रोड पर बीटूबी स्टोर के सामने हाईटेंशन लाइन को बिना अनुमित शिफ्ट करने, शाहजहांपुर पलिया हाईवे किनारे एक प्लाॅटिंग करने वाले को लाभ पहुंचाने की नियत से तीन खंभे लगाकर लाइन शिफ्ट करना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान जेई का तबादला तीन जून को कटरा किया गया था। जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद जेई दुर्गाप्रसाद के कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता और विभागीय नियमों के प्रतिकूल मानते हुए जेई को निलंबित कर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बदायूं के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

उधर जेई दुर्गाप्रसाद ने बताया कि सुखबीर एग्रो की जिस लाइन शिफ्टिंग के लिए उनको दोषी ठहराया गया है, वह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है। विभाग से जुड़े कुछ निजी लोग उन पर गलत लाइन शिफ्टिंग, गलत कनेक्शन देने का काम कराना चाहते थे। मना करने पर फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed