सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lineman Dies of Electrocution... Scuffle with SDO

Shahjahanpur News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत...एसडीओ से हाथापाई

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lineman Dies of Electrocution... Scuffle with SDO
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बदहवास खड़े मृतक के पिता विजय कुमार शुक्ला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी अनुराग शुक्ला (40) की जेल कॉलोनी में लाइन को सही करते समय करंट लगने से मौत हो गई। आज ही उनकी बेटी अद्विका का जन्मदिन था। उनकी मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा करते हुए एसडीओ आदर्श राज से हाथापाई कर दी। पुलिस ने भीड़ से किसी तरह एसडीओ को बचाकर अस्पताल चौकी में बैठाया। एसडीओ को बंधक बनाने की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

हरदोई के थाना शाहाबाद के बुध बाजार निवासी अनुराग शुक्ला बहादुरगंज उपकेंद्र पर लाइनमैन थे। सोमवार को आंधी आने के दौरान जेल कॉलोनी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अनुराग शुक्ला लाइन को जोड़ने गए थे। परिजनों का आरोप है कि एसडीओ व जेई ने लाइन में करंट नहीं होने की बात कहकर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही अनुराग शुक्ला ने तार को छुआ, करंट लगने से वह झुलस गए। उन्हें लेकर साथी कर्मचारी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर जेई, एसडीओ आदि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शवगृह के बाहर खड़े एसडीओ को देखकर पूछा कि यह कौन हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

पता चला कि उपखंड अधिकारी (एसडीओ) हैं तो उनके ऊपर हमला कर दिया। एसडीओ के साथ हाथापाई की गई। वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया और पुलिस चौकी के अंदर ले गए। इधर, एसडीओ को बंधक बनाने की सूचना पर सीओ सिटी पंकज पंत पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। रात करीब साढ़े 11 बजे तक एसडीओ पुलिस चौकी के अंदर थे।
--
बेटी का था जन्मदिन, परिजन कर रहे थे इंतजार
शाहाबाद के रहने वाले अनुराग शुक्ला की मदराखेल मोहल्ले में कृष्ण कुमार पांडेय के यहां ससुराल है। उनकी बेटी अद्विका का जन्मदिन होने के चलते पत्नी सारिका, पिता विजय कुमार शुक्ला आदि भी यहीं आए थे। अनुराग का परिजन इंतजार कर रहे थे।

--
संविदा कर्मी की मौत की सूचना पर अस्पताल में गए थे। मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई। तहरीर आने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- पंकज पंत, सीओ सिटी

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बदहवास खड़े मृतक के पिता विजय कुमार शुक्ला। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बदहवास खड़े मृतक के पिता विजय कुमार शुक्ला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed