सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Man Convicted of Knife Attack on Wife Sentenced to Five Years in Prison

Shahjahanpur News: पत्नी पर चाकू से हमला करने के दोषी को पांच वर्ष की कैद

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Man Convicted of Knife Attack on Wife Sentenced to Five Years in Prison
विज्ञापन
पति की शिकायत करने थाने जा रही थी पत्नी, गेट पर ही चाकू से किया लहूलुहान


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के दोषी पति को अदालत ने पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। जिस समय दोषी ने हमला किया, उस समय पत्नी उसकी शिकायत करने थाने जा रही थी। थाने के गेट पर ही साली के सामने युवक ने पत्नी पर चाकू से कई वार किए थे।

फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद के गांव हरसिंहपुर की रहने वालीं ममता ने अल्हागंज थाने में तहरीर दी थी कि वह अपने पति विजय के साथ चार मई 2016 को अपनी बहन नन्हीं के यहां शाहजहांपुर के अल्हागंज के मोहल्ला बगिया में आईं थीं। वापसी में उन्हें बस में बैठाने के लिए बहन नन्हीं अल्हागंज आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता के मुताबिक, पति विजय कुछ दिनों से उससे नाराज चल रहा था। थाने के सामने पहुंचते ही पति ने कहा कि वह आज उसे जान से मार देगा। इस बात की शिकायत करने के लिए ममता थाने की ओर जाने लगी तो विजय ने पहले से अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

चाकू के हमले से ममता के चेहरे, हाथ में जख्म हो गए। उसके चिल्लाने पर उसकी बहन और पुलिस वालों ने उसे बचाया। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की। विवेचना के बाद विजय के खिलाफ आरोपपत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश नेहा आनंद ने विजय को पांच वर्ष के कारावास और 32 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed