सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Winds blew at speeds of 80 to 90 km/h, and 4.2 mm of rainfall was recorded.

Shahjahanpur News: 80 से 90 किमी की रफ्तार से चली हवा, 4.2 मिमी हुई बारिश

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Winds blew at speeds of 80 to 90 km/h, and 4.2 mm of rainfall was recorded.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अचानक मौसम में बदलाव आने से सोमवार रात करीब 80 से 90 किमी रफ्तार से हवा चली। गरज के साथ बारिश भी हुई। 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वायुदाब बढ़ा हुआ। तापमान के साथ लू का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है।
Trending Videos

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार रात पछुआ हवा चल रही थी। अचानक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। पहले 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में हवा चली। गरज के साथ बादल भी बरसे। हल्की भी बारिश हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य रहा लेकिन न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 13 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 50 फीसदी है। इससे वातावरण में थोड़ी नमी बनी हुई है। पछुआ हवा चल रही है। बुधवार को तापमान के साथ लू का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed