{"_id":"60a288148ebc3e86a71952ee","slug":"boy-suicide-after-family-denied-to-marriage-with-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या : मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान बिहार की युवती से हुआ प्यार, परिजनों ने शादी से किया इनकार तो युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या : मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान बिहार की युवती से हुआ प्यार, परिजनों ने शादी से किया इनकार तो युवक ने जहर खाकर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 May 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार
शामली के में मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती शादी करने के लिए युवक के घर शामली पहुंच गई, जहां परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में प्रेम विवाह नहीं होने पर क्षेत्र के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
कस्बा कांधला निवासी नगर निवासी युवक मोबाइल पर गेम खेलने का शौकीन था। गेम खेलते समय उसके साथ बिहार की दूसरे वर्ग की एक युवती जुड़ गई। खेल-खेल में दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं।
बिहार से युवती अपने परिजनों को बिना बताए कांधला में युवक के घर पहुंच गई। युवक के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो अलग-अलग वर्ग का होने पर परिजनों ने दोनों की शादी करने से मना कर दिया।
चार दिन पहले युवक के परिजन युवती केे लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने युवती के परिजनों को जानकारी दी। रविवार सुबह परिजन बिहार से कांधला थाने पहुंचे और उसको समझाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद युवक ने सोमवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

Trending Videos