Shamli: मेंड़ के विवाद में खूनी हमला, खेत में लाठी-डंडे चले, चार लोग गंभीर घायल
शामली के गांव लांक में खेत की मेंड़ को लेकर हुए विवाद में चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के गांव लांक में खेत की मेंड़ को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि खेत पर पहुंचे कुछ लोगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेंड़ तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद
दिल्ली के बदरपुर निवासी पवन मलिक ने शहर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह अपने ताऊ ओमपाल सिंह और चाचा जयपाल व चंद्रपाल के साथ रहता है। परिवार की जमीन गांव लांक में स्थित है। पीड़ित के अनुसार 24 मई को वह अपने ताऊ और चाचाओं के साथ गांव पहुंचे थे। अगले दिन सुबह करीब सात बजे जब वे खेत पर गए तो वहां पहले से कुछ लोग मौजूद मिले।
विरोध करने पर किया हमला
आरोप है कि पुष्पेंद्र उर्फ बबलू, मनोज उर्फ पप्पू, मोहित और रवि धारदार हथियार तथा लाठी-डंडे लेकर खेत पर खड़े थे। जब ताऊ और चाचाओं ने उनसे खेत की मेंड़ बार-बार तोड़ने का कारण पूछा तो आरोपी भड़क गए और हमला कर दिया। हमले में पवन मलिक, उनके ताऊ ओमपाल सिंह और दोनों चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने तेजपाल पर हमले की साजिश रचने का आरोप भी लगाया है।
पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है।