सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   boy suicide after family denied to marriage with girlfriend

आत्महत्या : मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान बिहार की युवती से हुआ प्यार, परिजनों ने शादी से किया इनकार तो युवक ने जहर खाकर दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 May 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली के में मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती शादी करने के लिए युवक के घर शामली पहुंच गई, जहां परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

boy suicide after family denied to marriage with girlfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में प्रेम विवाह नहीं होने पर क्षेत्र के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।


कस्बा कांधला निवासी नगर निवासी युवक मोबाइल पर गेम खेलने का शौकीन था। गेम खेलते समय उसके साथ बिहार की दूसरे वर्ग की एक युवती जुड़ गई। खेल-खेल में दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं।

बिहार से युवती अपने परिजनों को बिना बताए कांधला में युवक के घर पहुंच गई। युवक के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो अलग-अलग वर्ग का होने पर परिजनों ने दोनों की शादी करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले युवक के परिजन युवती केे लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने युवती के परिजनों को जानकारी दी। रविवार सुबह परिजन बिहार से कांधला थाने पहुंचे और उसको समझाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Trending Videos


इसके बाद युवक ने सोमवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed