{"_id":"6a15e3c51001a2830f00a8a5","slug":"woman-and-elderly-man-killed-four-injured-as-walls-collapse-in-storm-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156770-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आंधी में दीवारें गिरने से महिला और बुजुर्ग की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आंधी में दीवारें गिरने से महिला और बुजुर्ग की मौत, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 26 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
मूलचंद्र व किस्मत जहां की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिसावां/सदरपुर। जिले में सोमवार देर रात तेज आंधी में दो स्थानों पर दीवारें गिरने से एक महिला व बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों हादसों में चार लोग घायल हो गए। प्रशासन ने दोनों मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की बात कही है।
सदरपुर के रंडा मजरे लच्छीपुर निवासी मूलचंद्र (65) सोमवार रात अपने घर में पक्की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। देर रात आई आंधी में छप्पर सहित पक्की दीवार गिर गई और मूलचंद्र की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मूलचंद्र की बहू सुमन ने उन्हें मलबे से निकालने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी घायल हो गईं। ग्रामीणों ने सुमन को एंबुलेंस से सीएचसी महमूदाबाद भेजा। वहां उपचार के बाद सुमन को छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार महमूदाबाद राकेश त्रिपाठी, सदरपुर थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
वहीं, पिसावां के बराहमऊ खुर्द गांव में सोमवार देर रात आंधी के दौरान नवनिर्मित दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उसके पति व तीन बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, शकील (35) अपनी पत्नी किस्मत जहां (32) और बच्चों अमन बेग (6), अहद बेग (4) व समद बेग (2) के साथ घर में मौजूद थे। देर रात तेज आंधी और तूफान में उनके घर की नवनिर्मित दीवार भरभराकर गिर गई। पूरा परिवार मलबे में दब गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को निकाला। पांचों लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने किस्मत जहां को मृत घोषित कर दिया। शकील व तीनों बच्चों का उपचार चल रहा है। एसडीएम महोली शिखा शुक्ला ने बताया कि परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos