{"_id":"6a174339c2473cb32f0239aa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151203-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र के कैमरे सुचारु रूप से हों संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र के कैमरे सुचारु रूप से हों संचालित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम घनश्याम मीणा ने कलक्ट्रेट सभागार में 31 मई को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर मजिस्ट्रेट और केंद्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर समय से पेपर पहुंचा दिए जाएं। केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित होने चाहिए।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित हों। केंद्र में कहीं किसी भी स्थिति में मोबाइल का प्रवेश नहीं होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व अनुचित सामग्री नहीं जानी चाहिए। सुरक्षा कर्मियों और कक्ष निरीक्षक गहन चेकिंग करें। डीएम ने कहा कि सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हों। आवश्यक जगह पर महिला पुलिस बटालियन भी लगाई जाए। प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, शौचालय व बैग जमा करने का स्थान अवश्य हो।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, एएसपी अखिलेश सिंह, एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इंसेट-1
दो पाली में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
परीक्षा 31 मई 2026 को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए जनपद में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अटल बिहारी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी सिविल लाइंस उन्नाव, डीएसएनपीजी कॉलेज ब्लॉक-ए, डीएसएन पीजी कॉलेज ब्लॉक- बी शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में कुल 1550 परीक्षार्थी प्रतिभा करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos