सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी का घोटा था गला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-19- दुष्कर्म के आरोपियों में शर्ट पहने विशाल मौर्य और टीशर्ट पहने शैलेंद्र उर्फ पग्गल। स्र
विज्ञापन
हसनगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक पड़ोसी युवक और उसके दोस्त ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया है। तीन डॉक्टरों के पैनल से हुए पोस्टमार्टम में गला घोटने से मौत की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी बनाई गई है।

अजगैन कोतवाली के एक गांव की 15 साल की किशोरी शनिवार रात सात बजे अचानक लापता हो गई थी। रविवार शाम तीन बजे उसका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में मिला था। गले में कसने के निशान और शरीर पर केवल टीशर्ट और अंडरवियर होने से मां ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि किशोरी की गांव के ही विशाल मौर्य से दोस्ती थी। कई बार उसके साथ देखी भी गई थी। विशाल नशे का लती है। आरोपी ने बताया कि किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। उसके आने के बाद अजगैन के कोरारा गांव निवासी दोस्त कबाड़ी का काम करने वाला शैलेंद्र उर्फ पग्गल लोधी शराब लेकर आ गया। दोनों ने शराब पी। इसके बाद किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। उसने विरोध किया और शोर मचाया तो मुंह दबा लिया फिर भी वह नहीं मानी तो गुस्से में दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी और शव पास स्थित जंगल में छिपाना चाहते थे लेकिन नशे में होने के कारण नहीं छिपा पाए।
विज्ञापन
Trending Videos

तीन डॉक्टरों के पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. आलोचना दीक्षित और बिछिया सीएचसी के डॉ. अरविंद कुमार ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई और दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी बनाई गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्लाइड की फॉरेंसिक लैब से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed