सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi message No laxity in road projects all work completed before rains review held in varanasi

सीएम योगी का सख्त संदेश: सड़क परियोजनाओं में नहीं चलेगी ढिलाई, बारिश से पहले पूरे हों सभी काम; समीक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 12 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

CM Yogi in Varanasi: वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए बरसात से पहले सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी न हो और नियमित समीक्षा की जाए। वाराणसी परिक्षेत्र में 7175 करोड़ रुपये की 2630 परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें सैकड़ों कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

CM Yogi message No laxity in road projects all work completed before rains review held in varanasi
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क एवं निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।



दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में मंडल के अधिकारियों और विभागीय अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वाराणसी मंडल में चल रही पुरानी तथा नई परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे होने चाहिए ताकि आम जनता को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान बताया गया कि वाराणसी परिक्षेत्र में करीब 7175 करोड़ रुपये लागत की 2630 परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें 687 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 542 परियोजनाएं 90 प्रतिशत से अधिक पूर्णता की स्थिति में हैं। अकेले वाराणसी जिले में 3223 करोड़ रुपये लागत के 421 कार्य चल रहे हैं। इनमें 85 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 158 परियोजनाएं 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी हैं।

विज्ञापन

अफसरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना को कार्ययोजना में शामिल करने से पहले उसकी वित्तीय स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। कोई भी परियोजना अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को नियमित समीक्षा बैठकें कर निर्माण कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सड़कों की मरम्मत कराई जानी है, उनका पहले सर्वे कराया जाए। नगर निगम को भी शहरी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए।

बैठक में चंदौली में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का लगभग 18 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय से कार्य पूरा कराने पर जोर दिया। इसके अलावा वाराणसी में प्रस्तावित यूनिटी मॉल परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed