सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water supply restored after ten days

Chamoli News: दस दिन बाद सुचारु हुई पेयजल आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 27 May 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply restored after ten days
विज्ञापन
नारायणबगड़। जल संस्थान के पंती स्थित पेयजल योजना के पंपिंग हाउस से पैनल तथा मोटर चोरी हो जाने के बाद पंती गांव, बाजार तथा नारायणबगड़ कस्बे में पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। अब दस दिन बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई है।
Trending Videos

जल संस्थान के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि 18 मई की रात्रि को चोरों ने पंपिंग हाउस का ताला तोड़कर पंपिंग मशीन की मोटर और पैनल चुरा लिए थे। इस कारण पंती गांव, बाजार तथा नारायणबगड़ बाजार के एक हिस्से की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। अब पंपिंग हाउस में नई मोटर और पैनल स्थापित कर देने के बाद पेयजल व्यवस्था सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed