सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   nainital high court allows eid namaz at dsa-ground

Nainital: प्रशासन की रोक पर हाईकोर्ट का फैसला, डीएसए मैदान में पढ़ी जा सकेगी ईद की नमाज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 27 May 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

हाईकोर्ट ने 28 मई 2026 को नैनीताल के फ्लैट्स मैदान (डीएसए ग्राउंड) में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक ईद की नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है। इससे पहले जिला प्रशासन ने मैदान में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी थी।

nainital high court allows eid namaz at dsa-ground
नैनीताल हाईकोर्ट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 जिला प्रशासन की ओर से नैनीताल जिमखाना व जिला खेल संघ (डीएसए) मैदान में ईद की नमाज अदा करने पर रोक लगाने के मामले में हाइकोर्ट ने सुनावई की। हाइकोर्ट ने प्रशाशन के फैसले पर रोक लगाते हुए 28 मई को डीएसए मैदान ईद की नमाज पढ़ने की इजाजत दे दी है।
Trending Videos

 
बता दें कि एक दी पूर्व डीएम ने स्पष्ट किया था  कि नमाज मस्जिदों और निजी प्रतिष्ठानों पर ही अदा की जाए।प्रशासन ने बताया कि डीएसए मैदान मुख्य रूप से खेल गतिविधियों के लिए है। वर्तमान में वहां कई खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसलिए मैदान का उपयोग धार्मिक आयोजन के लिए नहीं किया जा सकता। डीएसए ने पहले अंजुमन इस्लामिया को 28 मई 2026 को नमाज के लिए मैदान उपयोग की अनुमति दी थी हालांकि कुछ ही घंटों बाद यह आदेश रद्द कर दिया गया। इस फैसले से शहर में संशय बढ़ गया था। प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और खेल गतिविधियों को प्रभावित किए बिना, मस्जिदों और निजी परिसरों में शांतिपूर्ण नमाज अदा करने को कहा है। शहर में अब यह चर्चा है कि क्या यह नियम अन्य धार्मिक कार्यक्रमों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed