सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Samples collected for three food items, including paneer and milk.

Haridwar News: पनीर, दूध समेत तीन खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Samples collected for three food items, including paneer and milk.
विज्ञापन
हरिद्वार। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए सैंपलिंग और चेकिंग अभियान जारी रहा। टीम की ओर से तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भरे गए।
Trending Videos




जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर चेकिंग और सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। खराब खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया जा रहा है। बुधवार को भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ओर से अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पवन कुमार के नेतृत्व में हरकी पैडी, खड़खड़ी व बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन हरिद्वार स्थित अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, ढाबे और डेरियों का निरीक्षण किया गया। इनसे प्रयोगशाला जांच के लिए पनीर, दूध और प्रिपेयर्ड फूड का एक-एक सैंपल लिया गया। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम की ओर से उपभोक्ताओं की शिकायतों का सुनकर निस्तारण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed