सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Video of Indecency Goes Viral; Four Youths from Baghpat Arrested

Haridwar News: अभद्रता का वीडियो वायरल, बागपत के चार युवक गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Video of Indecency Goes Viral; Four Youths from Baghpat Arrested
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाजार में अभद्रता और छेड़खानी करते हुए कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बागपत के रहने वाले चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मेडिकल कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। सभी का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। आरोपियों ने माफी भी मांगी, जिसका वीडियो पुलिस ने जारी किया है। पुलिस के अनुसार, मामला मंगलवार की रात का है।
Trending Videos

जब कुछ युवक बाजार से होते हुए अभद्रता करते हुए छेड़खानी कर रहे थे। तीर्थ पुरोहित ने इसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी बीच ये लोग हरकी पैड़ी क्षेत्र में नशे की हालत में उत्पात मचाने लगे। वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी राजीव, कपिल शर्मा निवासी ग्राम साकरोद थाना खेकड़ा जनपद बागपत और विपिन और विकास निवासी नूरपुर खालसा थाना खेकड़ा जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया। सभी का चालान कर दिया गया। शराब पीकर हुड़दंग और अभद्रता करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। धर्मनगरी की गरिमा भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed